Breaking News

सरोगेसी मदर के साथ शारीरिक सुख पाने की चाहत ने बुजुर्ग को सलाखों के पीछे भेजा

21 Feb, 2020 1141

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
औलाद पाने के लिए लोग किसी भी हद से गुज़र जाते हैं, मगर जब वही सीमा टूट जाती है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. गौरतलब है कि बुढ़ापे में बेटे की चाह ने एक वृद्ध को सलाखों के पीछे धकेल दिया है। पुलिस ने सरोगेसी के जरिए बच्चे को जन्म देने के लिए एक महिला के साथ समझौता कर बाद में अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसपर दबाव बना रहे एक वृद्ध व्यक्ति को अरेस्ट किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर के सोमाजीगुड़ा स्थित धृवतारा अपार्टमेंट में रह रहे सूरप्पा राजू (64) की तीन बेटियां हैं। बेटे की चाह में सूरप्पा ने मीडिएटर नूर नाम की महिला के जरिए स्थानीय पचोम्मा बस्ती की रहने वाली एक महिला (22) से परिचय बढ़ा लिया। आर्थिक समस्याओं से जूझ रही उक्त महिला सरोगेसी के जरिए सूरप्पा राजू के बेटे को जन्म देने के लिए राजी हो गई। सूरप्पा ने गत 24 दिसंबर को सरोगेसी के लिए 4.5 लाख रुपए देने और गर्भवती बनने के बाद खर्च स्वरूप हर महीने 10 हजार रुपए देने के लिए महिला के साथ समझौता किया। इसी के तहत सूरप्पा राजू महिला को अस्पताल ले गया और वहां उसके कुछ जरूरी टेस्ट करवाए।इसी क्रम में गत 11 फरवरी को सूरप्पा महिला को अपनी कार से बिड़ला मंदिर ले गया। वहां भगवान बालाजी के दर्शन के बाद सूरप्पा ने महिला से कहा कि अगर वह उसके साथ हम बिस्तर होकर उसके बच्चे को जन्म देगी तो वह उसे समझौते के 4.5 लाख रुपए के अलावा और 50 हजार रुपए देगा।

अन्य खबरे