सर्जिकल स्पिरिट पीने से तीन की मौत
संवाददाता/in24 न्यूज़.
सर्जिकल स्पिरिट पीने से तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है. विशाखापट्टणम जिले के कासिमकोटा गोविंदराव कॉलोनी में रविवार को स्प्रिट पीने वाले चार दोस्तों में से तीन की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। खबरों के अनुसार विशाखापट्टणम जिले के गोविंदराव कॉलोनी में कुनिशेट्टी आनंदराव ने दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी आयोजित की। इस पार्टी में नशे में किक लाने के लिए सर्जिकल स्पिरिट पी ली। कुछ ही देर बाद चार दोस्त अस्वस्थ हुये। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित किया जबकि एक ही हालत गंभीर बनी है। बता दें कि पार्टी में छह दोस्त शामिल हुये। नशे में किक लाने के लिए उन्होंने सर्जिकल स्पिरिट मंगवा ली। छह में से चार दोस्तों ने स्पिरिट पी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टेम के लिए अस्पताल भेज दिये। मरने वालों की पहचान विडसेला नुकराजू, कुनिशेट्टी आनंद, पेतकम शेट्टी आप्पाराव के रूप में हुई।