Breaking News

सेक्स रैकेट में गिरफ्तार हुई डायरेक्टर-एक्ट्रेस आरती मित्तल

18 Apr, 2023 1004

संवाददाता/in24 न्यूज़.
फिल्म इंडस्ट्री (film industry) में चल रहे सेक्स रैकेट (sex racket) का मुंबई की दिंडोशी पुलिस (Dindoshi Police) ने सोमवार को भंडाफोड़ किया। मुंबई क्राइम ब्रांच का दावा है कि यह रैकेट कथित तौर पर कास्टिंग डायरेक्टर आरती मित्तल (Aarti Mittal) चला रही थी। इसके बाद आरती को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरती को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा और उनके कब्जे से दो मॉडल्स को भी छुड़वाया है। पुलिस ने इसके लिए एक प्लान भी तैयार किया। मुंबई पुलिस की समाज सेवा ब्रांच (Social Service Branch) ने दो नकली ग्राहकों को भेजा और दो मॉडलों को बचाया। एक मॉडल को तो रिहैबिलेशन सेंटर में भेज दिया गया है। एक से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस पूरी घटना को स्पाई कैमरे की मदद से रिकॉर्ड भी किया और आरती के खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर (FIR) भी दर्ज की। खबर के मुताबिक मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने मामले की पूरी जांच की। सबूत के तौर पर घटना का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया। आरोपी, आरती हरिश्चंद्र मित्तल फिल्मों के लिए कास्टिंग डायरेक्टर का काम करती है। वह ओशिवारा स्थित आराधना अपार्टमेंट में रहती है। मगर अब उसका खेल सबके सामने आ गया है।

अन्य खबरे