Breaking News

हैकर ने काशी विश्वनाथ मंदिर का फेसबुक अकाऊंट हैक करके अश्लील कंटेंट डाला

06 Apr, 2024 1157

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक हैकर ने काशी विश्वनाथ मंदिर का फेसबुक अकाउंट हैक करके अश्लील कंटेंट का लिंक पोस्ट कर दिया। करीब 15 मिनट पहले जानकारी मिलने के बाद विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने कंटेंट हटाने की कार्रवाई शुरू की। मंदिर प्रशासन की ओर से चौक थाने को सूचित किया गया।

मंदिर न्यास की शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई साइबर सेल की टीमों ने तत्काल पेज को रिकवर कर लिया। साइबर अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई के लिए साइबर सेल में शिकायत की गई। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने कहा है कि असुविधा के लिए न्यास खेद व्यक्त करता है। बता दें कि इस पोस्ट से पता चलता है कि साइबर क्राइम कितना बढ़ता जा रहा है।

अन्य खबरे