10 साल की बच्ची के साथ उसकी मौसी ने ही किया दिल दहला देने वाला काम
संवाददाता/ in24 न्यूज़.
मौसी को मां से के समान ही दर्जा दिया गया है. लेकिन जब मौसी ही जान की दुश्मन बन जाये तो रिश्ते कलंकित होते देर नहीं लगती. खबर है मुंबई (mumbai) के मलाड (malad) पश्चिम स्थित मालवणी (malvani) इलाके की, जहां एक महिला ने जुल्म की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही सगी बहन की छोटी सी बच्ची पर गरम पानी उड़ेल दिया, जिससे बच्ची बुरी तरह से जल गयी.
बताया जा रहा है कि बच्ची का कसूर बस इतना था कि वह घर का काम ठीक से नहीं कर पाती थी. इस घटना से आहत होकर पड़ोसियों ने ये जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुँच कर 26 वर्षीय महिला सफिया अब्दुल हमीद शेख को गिरफ्तार कर लिया. मौसी के जुल्मों सितम की दास्तान याद आते ही मासूम बच्ची दर के मारे कांप जाती है.
बच्ची ने बताया कि उसकी मौसी उससे सारा दिन घर का काम कराती थी. इसके बावजूद भी मौसी उसके साथ सौतेला व्यवहार करती थी. घटना वाले दिन भी बच्ची ठीक से काम नहीं कर पा रही थी, जिससे नाराज होकर उसकी मौसी ने उसके ऊपर गरम पानी उड़ेल दिया. जिससे बच्ची बुरी तरह से झुलस गयी और अपनी जान बचाने के लिए वो घर के बाहर भागी. रोती बिलखती बच्ची को बुरी तरह से जली देख पडोसी भी हैरान रह गए. बच्ची की हालत देखकर पडोसी भी हैरान रह गए, उन्होंने तत्काल इस बात की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया, और बच्ची को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची की मां की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती, वह अपने मां-बाप के साथ रहती है. बच्ची का पिता भी अपनी पत्नी को छोड़ कर चला गया है. बच्ची बचपन से ही अपनी मौसी के साथ रहती है. फिलहाल मालवणी पुलिस (malvani police) इस पूरे मामले की जांच कर रही है.