1.32 करोड़ के चोरी के सामानों को पुलिस ने उनके मूल मालिकों सौंपा वापस
संवाददाता/ in24 न्यूज़
मुंबई पुलिस के उत्तर प्रादेशिक विभाग के अंतर्गत आने वाले पुलिस थानों में चोरी की कई गुत्थियां सुलझाने के बाद बरामद किये गए चोरी के सामानों को पुलिस ने उनके मूल मालिक को सौंप दिया। नार्थ रीजन के एडिशनल पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर करीब 15 पुलिस थानों की तरफ से मालमत्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ये आयोजन कांदिवली पूर्व के तेरापंथ भवन में मुंबई पुलिस के उत्तर प्रादेशिक विभाग की तरफ किया गया जिसमे चोरी हुए सामानों को उनके असली मालिकों के सुपुर्द किया गया. इस कार्यक्रम में 83 शिकायतकर्ता पहुंचे थे, जिन्हें कुल 1.32 करोड़ रुपए का सामान वापस किया गया.
आपको बता दें कि उत्तर प्रादेशिक विभाग के 15 पुलिस स्टेशनों में पिछले एक साल के अंदर जितने भी चोरी, सेंधमारी, रॉबरी, चैन स्नेचिंग के केस दर्ज कराये गए थे, उन्हें लगभग सुलझा लिया गया. आरोपियों की गिरफ़्तारी के साथ ही लूट के सामानों को भी पुलिस ने बरामद कर किया।
पुलिस द्वारा कथित बदमाशों के पास से जो सामान बरामद किये गए हैं उनमें मोबाइल फ़ोन, ऑटो रिक्शा, सोने चांदी से बने गहने समेत अन्य कीमती सामान थे. इस कार्यक्रम में पहुंचे शिकायत कर्ताओ को जब उनका चोरी हुआ सामान वापस दिया गया तो वे उनके चेहरों पर खुश की लहर दौड़ पड़ी. उन्होंने मुंबई पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सह पुलिस आयुक्त, कायदा व सुव्यवस्था विश्वास नांगरे पाटिल, उत्तर प्रादेशिक विभाग के अपर पुलिस आयुक्त प्रवीण पडवळ, जोन 12 के पुलिस उपायुक्त सोमनाथ घारगे, जोन 11 के पुलिस उपायुक्