Breaking News

महिला का अश्लील वीडियो फेसबुक पर डालने के नाम पर ब्लैकमेल करने वाले की तलाश जारी

02 Apr, 2025 381

संवाददाता/in24 न्यूज़।  

मुंबई की एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल कर वसूली करने वाले आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। आरोपी ने महिला से 10 लाख रुपयों की मांग की है। और पैसे न देने पर आरोपी ने वीडियो को फेसबुक के एक ग्रुप में शेयर कर दिया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। एनएम जोशी मार्ग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने एनएम जोशी मार्ग इलाके के एक इमारत में उसके साथ छेड़खानी की। इसके अलावा महिला की कुछ अश्लील तस्वीरें भी आरोपी ने ली है, उसने महिला के साथ यात्रा भी की। इस दौरान आरोपी ने महिला की कुछ निजी तस्वीरें खींच ली । जिसको लेकर वह महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की और फिर पुलिस ने संबंधित मामले में आरोपी के खिलाफ जबरन वसूली, बलात्कार और मानहानि के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है।

      दरअसल महिला सायन इलाके में रहती है और एक निजी कंपनी में काम करती हैं। वहीं महिला की मुलाकात आरोपी से 16 फरवरी को हुई, जब वे एक निजी टैक्सी में एक साथ यात्रा कर रहे थे। जिसके बाद दोनों धीरे धीरे करीब आने लगे। महिला ने आरोप लगाया है कि 23 मार्च 2023 को आरोपी ने कोई फल का ज्यूस महिला को पिलाया। आरोप है कि उसीमें आरोपी ने नशीली दवाई मिला दी थी। जिसके बाद पुलिस थाने की हद्द में एक इमारत में उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। इस दौरान आरोपी ने इसका वीडियो बना लिया था। जिसके बाद से वह महिला को धमकाया और उससे मारपीट करता था। यही नहीं उसके बेटे को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता था। इसके अलावा आरोपी ने अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर एक ग्रुप में शेयर की। जिसके बाद महिला पहले वर्ली पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने पहुंची। मामले में पुलिस ने बीएनएस धारा 308(2), 351(2), 356(2), 64 और 64(2)(एम) के तहत मामला दर्ज कर लिया। लेकिन घटना एन एम जोशी मार्ग पुलिस थाने के हद की थी, इस वजह से उसे जांच के लिए एनएम जोशी मार्ग पुलिस को भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।

अन्य खबरे