Breaking News

शादी के 3 हफ्ते बाद पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काटा, महाराष्ट्र में राजा रघुवंशी जैसा कांड !

12 Jun, 2025 265

संवाददाता/in24 न्यूज़।

मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड से जहां पूरे देश में सनसनी फैली हुई है वहीं महाराष्ट्र के सांगली जिले के कुपवाड़ में भी हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां वट पूर्णिमा के दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात घटित हुई है. 23 मई को सतारा निवासी राधिका लोखंडे की शादी अनिल लोखंडे से हुई थी, लेकिन शादी के महज तीन हफ्ते बाद ही इस रिश्ते का खौफनाक अंत हो गया. महिला ने अपने पति को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया.बताया जा रहा है कि मंगलवार यानी 10 जून की देर रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ. पुलिस के मुताबिक, रात करीब 12:30 बजे जब अनिल सो गया, तो राधिका ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया. जिससे अनिल की मौके पर ही मौत हो गई.हत्या के बाद राधिका ने अपने चचेरे भाई को इसकी जानकारी दी..

     पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं इस मामले में एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के सहायक निरीक्षक दीपक भंडलकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पारिवारिक कलह मानी जा रही है, अनिल लोखंडे की यह दूसरी शादी थी. उसकी पहली पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी. पुलिस का कहना है कि शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने को लेकर अनिल लोखंडे और पत्नी राधिका के बीच बहस हुई थी.जिसके बाद पत्नी राधिका ने ये खौफनाक कदम उठाया। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  

अन्य खबरे