Breaking News

इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण सोमवार को

29 Nov, 2020 1793

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
साल का अंतिम चंद्रग्रहण कल यानी सोमवार को लग रहा है.  यह  इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। यह ग्रणह भारत समेत कई देशों में पड़ेगा। जानकारों के अनुसार, यह एक उपच्छाया ग्रहण होगा जिसे आंख से देखा नहीं जा सकेगा। भारत में इस ग्रहण का असर कुछ खास नहीं होगा। साल का आखिरी ग्रहण, सूर्य ग्रहण होगा जो 14 दिसंबर 2020 को पड़ेगा। 30 नवंबर को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और रोहणी नक्षत्र में पड़ेगा जिससे इसका असर ज्योतिषीय विचार की दृष्टि से सभी राशि के व्यक्तियों के जीवन पर पड़ेगा। माना जाता है कि व्यक्ति के जीवन में जब चंद्रमा का असर हो तो विभिन्न परेशानियों से गुजर रहा होता है। हालांकि इससे आपको डरने की जरूरत नहीं है। चंद्रमा के बुरे प्रभाव से बचने के लिए अपनी मां की सेवा करें और उन्हें प्रसन्न रखने की कोशिश करें। इस बार ये चंद्रग्रहण बेहद खास माना जा रहा है। इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा भी है। इसी दिन कार्तिक स्नान खत्म होगा। इसके अलावा इसी दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक जी का 551वां जन्मदिन भी मनाया जाएगा। इस बार वृष राशि में लगने वाला चंद्र ग्रहण उपच्छाया है। जिसे पेनुमब्रल भी कहते हैं। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 04 घंटे 21 मिनट की होगी। जो भारत, अमेरिका, प्रशांत महासागर, एशिया और आस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। वृषभ राशि के जातकों को ग्रहण के समय व कुछ दिन आगे-पीछे थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। खासकर इस दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। चंद्रग्रहण की तिथि और समय भी निर्धारित है. ग्रहण का प्रारम्भ 30 नवंबर 2020 की दोपहर 1:04 बजे होगा. जब्कि ग्रहण का मध्यकाल 30 नवंबर 2020 की दोपहर 3:13 बजे होगा और 30 नवंबर 2020 की शाम 5:22 बजे ग्रहण समाप्त होगा। 

अन्य खबरे