Breaking News

कोरोना की वजह से इस साल इसरो उड़ान नहीं भरेगा

11 Jun, 2020 1797

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जब से कोरोना वायरस ने दुनिया भर में महामारी फैलाना शुरू किया है, तब से कई बड़े कार्यकम भी रोक दिए गए हैं. अब कोरोना वायरस के असर से भारतीय स्पेस एजेंसी भी अछूती नहीं है। मानवरहित उड़ान भरने को तैयार भारत की महत्वाकांक्षी गगनयान परियोजना को रद्द कर दिया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार अब यह 2021 में उड़ान भरेगा, क्योंकि इसरो ने कोविड -19 के कारण अपनी योजनाओं को फिर से जारी किया है।  गौरतलब है कि मिशन को मूल रूप से इस वर्ष के अंत में निर्धारित किया गया था। सूत्रों के अनुसार गगनयान के अंतर्गत व्योममित्र प्रोटोटाइप को स्पेस में ले जाने वाला मिशन अब साल 2021 में हो सकेगा, इतना ही नहीं इस महामारी के चलते भारत के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चंद्रयान-3 में भी देरी होगी। माना जा रहा है कि इसरो फिर से प्लांस की रिशेड्यूलिंग कर रहा है।  इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने टीओआई को बताया कि वर्तमान परिस्थितियों के साथ, इस वर्ष मानव रहित उड़ान संभव नहीं हो सकती है। हम लगभग पांच से छह मिशनों की योजना बना रहे हैं,  जिसका प्रक्षेपण इस साल की शुरुआत में स्थगित कर दिया गया था। इन मिशनों का विवरण बाद में सार्वजनिक किया जाएगा।  रिपोर्ट के अनुसार सिवन ने कहा कि हमारी योजना मानवरहित विमान में मानव ले जाने की है। हम अगले साल दो मानवरहित मिशन शुरू करेंगे या नहीं यह उस वक्त की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। अगर कोविड का असर रहा तो हमें अपनी कुछ योजनाओं पर फिर से विचार करना होगा। गगनयान के लिए इसरो की तैयार योजनाओं के अनुसार, मानव उड़ान से पहले दो मानव रहित उड़ाने कराई जानी है जो मनुष्यों को जहाज पर भेजने से पहले सभी प्रणालियों का परीक्षण करेगी। अब, पहली मानवरहित उड़ान के स्थगित होने का मतलब होगा कि इसरो को अगले साल दो मानवरहित मिशन शुरू करने होंगे।    

अन्य खबरे