Breaking News

व्हाट्सएप में फिर जुड़ी नई सुविधा

25 Aug, 2020 1801


संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज का ज़माना सोशल नेटवर्किंग का है. ऐसे में व्हाट्सएप यूजर्स के लिए अच्छी खबर, फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने चैट शेयर शीट में एंड्रॉएड के लिए पुराने कैमरा शॉर्टकट को फिर से बहाल कर दिया है। कंपनी ने हाल में वर्जन नंबर 2.20.198.9 से एक नया गूगल बीटा प्रोग्राम सबमिट किया है। इसमें ऐप के अटैचमेंट में लोकेशन आइकन के भी नए डिजाइन को देखा जा सकता है। व्हाट्सएप को बीटा में ट्रैक करने वाली वेबसाइट डब्ल्यूए बीटा इंफो के मुताबिक़, इस विकल्प को तब हटा दिया गया था, जब कुछ हफ्ते पहले ही फेसबुक मैसेंजर रूम शॉर्टकट फीचर को जोड़ा गया था। अगर वापस आए कैमरा आइकन की बात करें तो कुछ दिन पहले कंपनी ने इसे रूम्स के शॉर्टकट के साथ रिप्लेस कर दिया था। रूम्स कंपनी का विडियो कॉन्प्रेंसिंग प्लैटफॉर्म है जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया था। हालांकि, अब लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह आइकन बीटा वर्जन में फिर से लाइव हो गया है। कैमरा शॉर्टकट के वापस आने से उन यूजर्स को काफी सहूलियत होगी जिन्हें ऐप के अंदर से ही फोटो क्लिक करके कॉन्टैक्ट्स को सेंड करने की आदत है। हो सकता है कि ऐंड्रॉयड ऐप के लिए आए इस अपडेट को सभी बीटा यूजर्स न देख पा रहे हों, लेकिन यह लगभग तय है कि आने वाले कुछ दिनों में कंपनी सभी बीटा यूजर्स तक यह अपडेट पहुंचा देगी। माना जा रहा है कि बीटा टेस्टिंग के बाद कंपनी इस फीचर के स्टेबल अपडेट को सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर देगी। जाहिर है इस सुविधा से उपभोक्ताओं में ख़ुशी का माहौल है.

अन्य खबरे