Breaking News

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के एएसआई सर्वे को दी हरी झंडी

03 Aug, 2023 373

संवाददाता/in24 न्यूज़। 
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की याचिका को खारिज करते हुए ज्ञानवापी मस्जिद के एएसआई सर्वे को हरी झंडी दे दी है. दरअसल 21 जुलाई को वाराणसी जिला जज ने ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे का आदेश दिया था. जिसके खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने पहले सुप्रीम कोर्ट फिर हाईकोर्ट में एएसआई सर्वे के फैसले को चुनौती दी थी. अब हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा न्यायहित में एएसआई का सर्वे जरूरी है. कुछ शर्तों के तहत इसे लागू करने की आवश्यकता है. दरअसल पिछले दिनों जिला जज एके विश्वेश ने मस्जिद परिषद का वैज्ञानिक सर्वे कराने का आदेश दिया था. एएसआई को 4 अगस्त तक सर्वे की रिपोर्ट वाराणसी की जिला अदालत को सौंपने थी. इसी आदेश के बाद एएसआई की टीम ज्ञानवापी का सर्वे करने पहुंची थी. लेकिन मुस्लिम पक्ष ने इस सर्वे पर रोक की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने सर्वे पर 2 दिन के लिए रोक लगाते हुए मस्जिद कमेटी को हाई कोर्ट जाने को कहा था इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट का रुख किया था सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका आज खारिज कर दी. 

अन्य खबरे