Breaking News

उर्स मेले में सांड ने मचाया उत्पात,14 लोग घायल

09 Feb, 2023 751

संवाददाता/in24 न्यूज़।  

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब उर्स के मेले में अचानक एक सांड ने घुसकर उत्पात मचाना शुरू कर  दिया। बता दें कि ख्वाजा शमसुद्दीन गाजी के उर्स मेले का भव्य तरीके से आयोजन किया गया था। लेकिन एक सांड अचानक मेले में घुस गया और जमकर उत्पात मचाने लगा. सांड के उत्पात और हमले में 14 लोग घायल हो गए। यह घटना बुधवार देर रात करीब 3:00 बजे के आसपास की है दरअसल उर्स मेले में रात को चरागा का मुख्य कार्यक्रम होने के चलते करीब 15000 से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए थे इस दौरान एक  सांड  अचानक मेले में घुस आया और लोगों को मारने लगा. सांड के हमले से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे। वही सांड के हमले से घायल हुए 14 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गनीमत इस बात की है मेले में इस तरह से मचे भगदड़ और सांड के हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। वहीं सांड के इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

अन्य खबरे