Breaking News

उल्हासनगर में प्याज खरीदने वालों के लिए ऑफर

14 Dec, 2019 3374

संवाददाता/in24 न्यूज़।

प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच प्याज खरीदने वालो के लिए खुशखबरी है.एक हैंडलूम विक्रेता द्वारा प्याज को लेकर अनोखा ऑफर चलाया जा रहा है. ऑफर के मुताबिक आपको 1 किलो फ्री में मिलेगा। लेकिन उसके लिए आपको 1 हजार रुपये के हैंडलूम की खरीददारी करनी होगी.यह योजना उल्हासनगर के शीतल हैंडलूम के मालिक ललित शेवकानी द्वारा शुरू की गई है.दुकान में महिला ग्राहक बडी संख्या में आती हैं और ज्यादातर महिलाए प्याज के दाम बढ़ने की बात करती रहती हैं।  जिसे सुनकर शीतल हैंडलूम के मालिक ललित शेखवानी को ये आइडिया आया और उन्होंने एक हजार रुपए की खरीदी पर एक किलो प्याज मुफ्त में देने की योजना शुरू की है.फ़िलहाल यह ऑफर एक हफ्ते के लिए चलाया जा रहा है. ग्राहकों से अच्छे प्रतिसाद के बाद ऑफर को जारी रहेगा ऐसा कहना है हैंडलूम मालिक ललित का।  साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शुक्रवार के पहले दिन, लगभग 5 किलो प्याज  ऑफर के तहत दिए गए थे. अब इस योजना को लेकर पुरे उल्हासनगर में चर्चा शुरू हो रही है सह ही योजना को लेकर महिला ग्राहको में ख़ुशी देखने मिल रही है..

अन्य खबरे