कंप्यूटर सिस्टम क्रैश होने पर मुंबई में एयरपोर्ट पर हड़कंप
संवाददाता/in24 न्यूज़.
गुरुवार को कंप्यूटर सिस्टम क्रैश (computer system crash) होने पर मुंबई (Mumbai) में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय (CSMA) एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। सूत्रों ने बताया कि कंप्यूटर सिस्टम की खराबी के कारण सभी एयरलाइनों के चेक-इन और अन्य परिचालन प्रभावित हो जाने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सिस्टम की खराबी के कारण टर्मिनल 2 में यात्रियों की भारी भीड़ चहल पहल करती देखी गई। हालांकि, इस मामले की सटीक जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं है। जबकि अधिकारियों ने कहा कि कंप्यूटर सिस्टम में आई खराबी को ठीक किया जा रहा है। सिस्टम के जल्द ही चालू होने की संभावना है। इस बीच परेशान यात्रियों ने अपना गुस्सा निकालने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने अन्य यात्रियों को सलाह दी कि वे समय से एयरपोर्ट पर पहुंचें ताकि फ्लाइट छूटने आदि से बचा जा सके। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।