Breaking News

कोलकाता के कॉलेज में फर्जी सनी लियोनी का नाम

28 Aug, 2020 285

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सनी लियोनी के नाम पर भले ही लोग फिल्म देखने जाते हों, मगर कोलकाता के एक कॉलेज में उसका नाम आने से अजीबो गरीब स्थिति पैदा हो गई. फ़िलहाल ऑनलाइन ऐडमिशन प्रक्रिया के दौरान काफी हो हल्ला मचा हुआ है। दरअसल  बीए में प्रवेश पाने के लिए जारी हुई पहली लिस्ट में सबसे ऊपर बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सनी लियोनी का नाम दिया गया। यह सब आशुतोष कॉलेज की बीए में प्रवेश के लिए जारी की गई लिस्ट में हुआ, जो वेबसाइट पर थी। लिस्ट में नाम के साथ एप्लीकेशनआईडी, रोल नंबर, क्लास 12 की बोर्ड एग्जाम्स में सर्वश्रेष्ठ चार सब्जेक्ट्स मे मिले मार्क्स  भी दिए गए थे। कॉलेज के एक अधिकारी ने कहा कि यह किसी शरारती व्यक्ति का काम है क्योंकि किसी ने जानबूझकर  लियोनी के नाम से गलत आवेदन जमा किया है। हमने प्रवेश विभाग से इसे सही करने के लिए कहा है। हम इस घटना की जांच भी करेंगे। इस घटना से शिक्षाविदों के बीच ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं।  कुल मिलाकर आज के दौर में शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की गड़बड़ी सामने आने का मतलब साफ है कि कोई जान बूझकर ऐसे शरारत करता है.

अन्य खबरे