Breaking News

जेएनयू कैंपस में विवादित नारों से गरमाया माहौल

02 Oct, 2023 1001

संवाददाता/in24 न्यूज़.
राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) कैंपस में कुछ अज्ञात लोगों ने विवादित नारे लिख कर फिर माहौल बिगाड़ने की साजिश की है। जेएनयू की दीवारों पर फ्री कश्मीर और भगवा जलेगा जैसी आपत्तिजनक बातें लिख दी गई हैं। कैंपस की कुछ दीवारों पर सीएए-एनआरसी पर क्रॉस के निशान लगाए गए हैं और तेरी कब्र खुदेगी जैसे विवादित नारे लिखे गए हैं। इस तरह के मामले विश्वविद्यालय में पहली बार सामने नहीं आए हैं। बता दें कि पिछले साल कथित रूप से कुछ छात्रों ने फ्रीडम ऑफ कश्मीर जैसे पोस्टर लगा दिए थे। हालिया मामला स्कूल ऑफ लैंग्वेज बिल्डिंग का है, जहां विवादित नारे लिखे गए हैं। उधर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने इसे देशद्रोही कृत्य बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि जेएनयू पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में है। 

अन्य खबरे