Breaking News

दादर चैत्यभूमि पर पुलिस और बाबासाहेब के अनुयायियों के बीच झड़प

06 Dec, 2021 804

संवाददाता/ in24 न्यूज़

 

मुंबई (mumbai) के दादर (dadar) चैत्यभूमि में बाबासाहेब के अनुयायियों के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की आपस में झड़प हो गयी. स्थिति आपे से बाहर होता देख सुरक्षा बल के जवानों ने मोर्चा संभाला और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया. दादर चैत्यभूमि (dadar chaityabhumi) पर बाबासाहेब के दर्शन के लिए पहुंचे उनके अनुयायियों का कहना है कि जिस तरह से हर साल यहां प्रशासन की तरफ से व्यवस्थाएं की जाती हैं उसके मुकाबले इस बार व्यवस्थाएं अपर्याप्त हैं. अनुयायियों का कहना है कि यहां पहुँचने वाले विशेष अतिथियों के लिए वीवीआईपी व्यवस्था की गयी है जबकि बाबासाहेब को श्रद्धांजलि देने देश के कोने - कोने से आये लोगों को अलग-अलग तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

 

आपको बता दें कि भारतीय संविधान के रचयिता और भारत रत्न से सम्मानित डॉ भीमराव बाबासाहेब आंबेडकर की आज 65वीं पुण्यतिथि है जिसे महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है. मुंबई के दादर चैत्यभूमि पर इस दिन बाबासाहेब के अनुयायियों का हुजूम उमड़ता है. हर साल यहां लाखों की संख्या में बाबासाहेब के अनुयायी चैत्य भूमि पर अपना माथा टेकते हैं और बाबासाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, लेकिन कोरोना वायरस के सरकारी प्रतिबंध की वजह से पिछले साल यहां कोई कार्यक्रम नहीं हो पाया था लेकिन इस साल कोरोना वायरस (coronavirus) के ग्राफ में आयी गिरावट के चलते प्रशासन और राज्य सरकार की तरफ से कुछ शर्तों के साथ लोगों को छूट दी गयी है जिसकी आधिकारिक घोषणा कुछ दिन पहले मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर (kishori pednekar) ने की थी. सरकार और प्रशासन की तरफ से पहले ही ये स्पष्ट कर दिया गया था कि दादर चैत्य भूमि पर आने वाले सभी लोगों को बाबासाहेब की प्रतिमा तक जाने का मौका मिलेगा बशर्ते सभी लोगों के लिए कोरोना नियमों का पालन करना बंधनकारक रहेगा। दूरदराज इलाकों से बाबासाहेब के अनुयायी मुंबई के दादर चैत्यभूमि पर पहुंचे हैं. जिनकी सहूलियत के लिए यहाँ प्रशासनिक इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी को कोई परेशानी न हो. हलांकि बाद में पुलिस द्वारा समझाने पर माहौल शांत हो गया. इसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है.

अन्य खबरे