दिल्ली में दूसरे दिन भी भूकंप के झटके
13 Apr, 2020
1371
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस के कहर और लॉकडाउन के बीच देश की राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं| भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 रही है| मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दोपहर एक बजकर 26 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है| भूकंप का केंद्र दिल्ली में ही था| इससे पहले रविवार को 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था| रविवार शाम 5:50 के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में भूकंप के झटके महसूस किए गए। ऐसे में लोग घरों से बाहर निकल आए। जो लोग बाहर नहीं निकले वे अपनी बालकनी में आ गए। दरअसल यहां लोगों के घर कई मंजिल के हैं ऐसे में झटके आसानी से महसूस हो जाते हैं।