Breaking News

परमवीर सिंह की जगह हेमंत नागराले बने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर

17 Mar, 2021 2260

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह का तबादला कर दिया गया है। परमवीर सिंह की जगह हेमंत नागराले मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। परमवीर सिंह को फिलहाल होमगार्ड की जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह दावा किया जा रहा है कि परमवीर सिंह पर यह गाज सचिन वाझे केस में की गई है। सचिन वझे की गिरफ्तारी के बाद परमवीर सिंह पर कई तरह के आरोप लग रहे थे। इससे पहले मंगलवार को परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी। सिंह ने जिस समय मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी, उस समय उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास विस्फोटकों से भरी कार बरामद होने के मामले में मुम्बई पुलिस के अधिकारी सचिन वझे की गिरफ्तारी का मामला चर्चा में था। इससे पहले नागराले मई 2016 से जुलाई 2018 तक नवी मुंबई पुलिस कमिश्नर के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। वह मुंबई पुलिस बल में संयुक्त पुलिस कमिश्नर (प्रशासन) के रूप में काम कर चुके हैं। नागराले ने डीजी कार्यालय में विशेष महानिरीक्षक (एडमिन) की जिम्मेदारी भी निभाई है। वह महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) में विशेष महानिरीक्षक रह चुके हैं। बता दें कि विपक्ष लगातार परमवीर सिंह को हटाने की मांग कर रहा था। 

अन्य खबरे