Breaking News

पीएम मोदी के मुंबई आगमन को लेकर पुलिस ने जारी किया अलर्ट

06 Feb, 2023 751
ब्यूरो रिपोर्ट/in24 न्यूज़/मुंबई
 
     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे से पहले पुलिस ने अलर्ट जारी किया है. पुलिस ने 10 फरवरी को मरोल, अंधेरी, कुलाबा, सीएसटी, आईएनएस शिकारा समेत सहार एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन, कोलाबा पुलिस स्टेशन, एमआईडीसी पुलिस स्टेशन इलाके में ड्रोन, पतंग, छोटे एयरक्राफ्ट और गुब्बारों पर पूरे दिन के लिए प्रतिबंध लगा दिया है. मुंबई पुलिस ने 144 के तहत अलर्ट जारी किया है. मुंबई पुलिस ने किसी आतंकी या असामाजिक तत्व के ड्रोन या दूसरे छोटे एयरक्राफ्ट से हमले की आशंका को लेकर ये प्रतिबंध लगाया है. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को सीएसटी में 2 वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे. दो नई वंदे भारत ट्रेन मुंबई से जल्द ही शुरू होने वाली हैं. एक वंदे भारत ट्रेन मुंबई-सोलापुर रूट और दूसरी मुंबई-शिरडी रूट पर चलेगी. 10 फरवरी को पीएम मोदी छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से हरी झंडी दिखाकर दोनों वंदे भारत ट्रेनों को रवाना करेंगे. इन दोनों ट्रेनों का निर्माण चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में हुआ है. दरअसल 8 रूट पर वंदे भारत ट्रेनों को चलाया जा रहा है, इसमें नई दिल्ली-वैष्णो देवी, नई दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-अंब अंदौरा, गांधीनगर-मुंबई, नागपुर-बिलासपुर, चेन्नई-मैसूर, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी और विशाखापट्टनम-सिकंदराबाद रूट शामिल है. ऐसे में पीएम मोदी के आगमन को लेकर मुंबई पुलिस किसी भी चीज को हल्के में नहीं लेना चाहती. हर गतिविधियों पर मुंबई पुलिस की पैनी नजर रहेगी.

अन्य खबरे