Breaking News

पुणे में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

22 May, 2020 353

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना से सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्यों में से एक महाराष्ट्र भी है. लॉकडाउन के बावजूद पुणे के कुरकुंभ एमआईडीसी क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद भीषण आग लग गई है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।  इससे पहले गुरुवार को दिल्ली से सटे नोएडा के ईकोटेक-3 में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगी थी। केमिकल फैक्ट्री में लगी आग ने आस-पास की दो और फैक्ट्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक दर्जन गाड़ियों को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. घंटों बाद तीनों फैक्ट्रियों में लगी आग पर काबू पाया जा सका। 

अन्य खबरे