Breaking News

बिहार पुलिस के आईपीएस विनय तिवारी को बीएमसी ने किया क्वारंटीन

03 Aug, 2020 1834

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने आए बिहार पुलिस के आईपीएस विनय तिवारी को मुंबई महानगर पालिका ने 14  दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया है। विनय तिवारी को गोरेगांव में स्थित गेस्ट हाउस में रखा गया है। मुंबई पुलिस के अनुसार अभिनेता सुशांत सिंह मामले की जांच करने बिहार के पटना के एसपी विनय तिवारी जैसे ही मुंबई पहुंचे, उन्हें मुंबई नगर निगम के अधिकारियों ने क्वारंटीन कर दिया। सोमवार को पता चला कि विनय तिवारी को गोरेगांव स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में रखा गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. किरीट सोमैया ने सोमवार को मुंबई नगर निगम की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बहुत से आईएएस, आपीएस मुंबई आए हैं, लेकिन अब तक किसी को भी क्वारंटीन नहीं किया गया है। सोमैया ने कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार आखिर सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच से इतना क्यों डर रही है। इस मामले की गहन जांच मुंबई पुलिस बिहार पुलिस से करवाने में क्यों कतरा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस के अधिकारी को गलत तरीके से डिटेन किया गया है, यह सरासर गलत है। इस घटना के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इसका विरोध किया है.

अन्य खबरे