Breaking News

मुंबईकरों की सुरक्षा के लिए  8 महिला पुलिसकर्मियों को जिम्मा

03 Apr, 2018 4869

संवाददाता/in24 न्यूज़

इतिहास में पहली बार महिलाओं को मुंबईकरों की सुरक्षा सौंपी गई है। 8 महिलाओं को 8 बड़े पुलिस स्टेशनों का इंचार्ज महिलाओं को बनाया गया है और इसी के साथ मुंबई देश का पहला शहर बन गया जहां 8 पुलिस स्टेशन के इंचार्ज महिलाएं हैं। मुंबई पुलिस ने इनकी फोटो शेयर करते हुए महानगर को देश का पहला एेसा शहर बताया है जहां आठ पुलिस थानों में महिला इंचार्ज हैं।

पुलिस ने इस सफलता को नए उदाहरण कायम करने की कोशिश का हिस्सा बताया है।  यह वो पुलिस स्टेशन हैं जिन्हें अपराध की श्रेणी में रेड जोन में रखा गया है और डिपार्टमेंट के मुताबिक ये महिलाएं तमाम परेशानियों के बावजूद इन इलाकों को अपराध मुक्त रखने में कामयाब रही हैं। सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस की इस कदम को खूब सराहना मिल रही है। 

महिला सशक्तिकरण को लेकर देश में तमाम योजनाएं बनाई गई हैं. साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा भी देश भर में लगाया जाता है, ऐसे में मुंबई पुलिस द्वारा महिलाओं को प्रोत्साहित करने की ओर दिशा में इसे एक बड़ा और सराहनीय कदम कहा जा सकता है. 

 
 

अन्य खबरे