Breaking News

मुंबई के 18 घरों में लगी भयंकर आग, कोई हताहत नहीं

17 Feb, 2024 610

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के गोवंडी स्थित बैगनवाड़ी इलाके में आज सुबह भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग से 15 घरों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक, आग सुबह करीब चार बजे लगी। आग लगने की वजह अब भी निरीक्षण में है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें स्थानीय निवासियों को आग बुझाने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि घटनास्थल पर लोग अग्निशमन कर्मियों के आने तक पानी घटना पर टिप्पणी करते हुए अधिकारी ने कहा कि आज सुबह मुंबई में लगी भीषण आग में कम से कम दस से 15 घर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं. जिन्होंने आग पर काबू पा लिया। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आग किस वजह से लगी। राहत की बार यह है कि इस आग में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

अन्य खबरे