Breaking News

मुंबई में बेस्ट की बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

09 Dec, 2023 1319

संजय मिश्रा/in24न्यूज़/मुंबई

आर्थिक राजधानी मुंबई के अंतर्गत आने वाले जेजे फ्लाईओवर के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब बेस्ट की एक बस में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि जिस समय बस में आग लगी उस दौरान बस में ड्राइवर कंडक्टर मौजूद थे, इसके अलावा बस खाली थी. शनिवार की सुबह आठ बजकर 20 मिनट की यह घटना है, जब जेजे फ्लाईओवर के पास बेस्ट की बस में आग लग गई, जिसकी तत्काल सूचना मौके पर मौजूद बस चालक और परिचालक ने दमकल विभाग को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने दस मिनट के भीतर बस के अगले पहिये में लगी आग पर काबू पा लिया. आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई. बताया जा रहा है कि हादसे के समय उक्त बस सांताक्रूज डिपो से इलेक्ट्रिक हाउस की तरफ जा रही थी और वो जेजे फ्लाईओवर के नजदीक थी. बेस्ट के एक अधिकारी ने बताया कि बस बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई ऐंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) के सांताक्रूज डिपो की है, फ़िलहाल स्थिति नियंत्रण में है.  

अन्य खबरे