Breaking News

मुंबई लोकल ट्रेन में लगा ब्रेक, ओवरहेड वायर टूटने से यात्रियों की हुई परेशानी

09 May, 2022 1083

in24news/ संवाददाता 

मुंबई लोकल की कुछ ट्रेनों की रफ्तार पर सोमवार के दिन कई घंटो के लिए ब्रेक लग गया. दरअसल, सोमवार की सुबह दहिसर-बोरीवली रेलवे स्टेशन के बीच ओवरहेड वायर टूट गया, जिसके बाद विरार से चर्चगेट की दिशा में जाने वाली कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ी जबकि कुछ लोकल ट्रेनें 20 से 25 मिनट की देरी से चलीं. ट्रेनों के लेट होने के बाद लोकल के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.ट्रेनों के लेट होने के बाद कई लोग दहिसर रेलवे स्टेशन से बोरीवली तक पैदल जाते दिखे. पश्चिम रेलवे ने बताया कि दहिसर-बोरीवली के बीच सुबह 5 बजकर 50 मिनट के बीच ओवरहेड तार टूटने के बाद कई ट्रेनें प्रभावित हुईं. कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट भी किया गया है. 

अन्य खबरे