Breaking News

रायगढ़ में हुए लैंडस्लाइड के बाद लापता 57 लोग मृत घोषित, रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया

24 Jul, 2023 3375

संवाददाता/in24news

मुंबई से सटे रायगढ़ की एक दुर्गम पहाड़ी पर स्थित इरशालवाड़ी गांव हुए लैंडस्लाइड के बाद अब तक 29 शव बरामद किए जा चुके हैं. हादसे के बाद से लापता 57 लोगों को भी मृत मान लिया गया है. इसके साथ ही मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 85 हो गई है. इन मौतों में फायर ब्रिगेड का एक कर्मचारी भी शामिल है, जिसकी रेस्क्यू के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. बता दें कि इरशालगढ़ गांव पर 19 जुलाई की रात करीब ग्यारह बजे पहाड़ टूटकर गिरा और पूरा गांव लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया था. इसके बाद यहां लगातार 5 दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस रेस्क्यू ऑपरेशन में हजार के करीब रेस्क्यूकर्मी जुटे हुए थे, जिसमें एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ इलाके के सैंकड़ों पर्वतारोही भी शामिल थे. रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल बचावकर्मियों ने बताया था कि ऊपर हालात बेहद विषम हैं. उन्होंने बताया था कि लैंडस्लाइड की वजह से पहाड़ी पर मलबे का ढेर है और उस मलबे को कहां हटाया जाए इसको लेकर बचावकर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही, लगातार हो रही बारिश के चलते भी पहाड़ी पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला पाना मुश्किल हो रहा था. जानकारी के मुताबिक इरशालवाड़ी गांव में करीब 46 घर थे, जिनमें 48 परिवार रहते थे. मलबा हटने के बाद अब तक यहां से 29 शव बरामद हो चुके हैं. 57 लोगों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है, जिन्हें अब मृत माना जा रहा है. 

अन्य खबरे