Breaking News

शॉर्ट सर्किट से लगी हाईराइज इमारत में आग

05 Nov, 2022 604

संवाददाता/ in24 न्यूज़।

मुंबई से सटे ठाणे जिले के अंतर्गत आने वाले डोंबिवली शहर से. जहां के सर्वोदय हिल नाम की ऊंची इमारत में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह आग बिल्डिंग के मीटर बॉक्स में शार्ट सर्किट होने की वजह से लगी. और देखते ही देखते आग ग्राउंड फ्लोर से लेकर 15 वीं मंजिल तक पहुंच गई।आग की लपटें और धुंए को देख स्थानीय रहवासी बुरी तरह से घबरा गए, इसके तत्काल बाद  बिल्डिंग के रहवासियों ने इसकी सूचना से अग्निशमन दल को दी। और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कई घंटों कड़ी मशक्क्त के बाद आख़िरकार आग पर काबू पाने में सफलता हासिल कर ली है.गनीमत इस बात की है कि इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक बॉक्स पहले शॉर्ट सर्किट हुआ और उसके बाद आग लग गयी जो इलेक्ट्रिक वायर को अपनी चपेट में लेते हुए निचले मंजिले से ऊपरी मंजिल तक पहुँच गयी. आग से उठने वाले धुएं के गुबारों से बिल्डिंग के भीतर रहने वालों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी आखिरकार कई घंटे की जद्दोजहद के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाने में कामयाबी हासिल कर ली है.फिलहाल जिस जगह आग लगी वहां पर अग्निशमन दल की टीम की तरफ से कूलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।  

अन्य खबरे