Breaking News

सीएम उद्धव ठाकरे के बयान के विरोध में आज से शिरडी बंद

19 Jan, 2020 2547
संवाददाता/in24 न्यूज़। 
शिर्डी के साईं बाबा के जन्म स्थान से संबंधित बयान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने क्या दे दिया कि पूरे शिर्डी में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया.लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए रविवार सुबह से ही पूरे इलाके की सभी दुकानें बंद हैं हालांकि मंदिर परिसर में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.दरअसल महाराष्ट्र के परभणी जिले का पाथरी शिर्डी से तकरीबन 275 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस स्थान को साईं की जन्मभूमि बताते हुए इसके विकास के लिए 100 करोड़ रुपए देने की घोषणा की.वहीं कई लोगों का यह मानना है कि साईं शिर्डी आकर बसे थे उनके जन्म की जानकारी किसी के पास नहीं है साईं के बसने की वजह से शिरडी की पहचान उनसे हो गई.मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयान के बाद शिरडी शहर में आज बंद का ऐलान किया गया है जिसके बाद आज इलाके की सभी दुकानें बंद है सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है ... शिरडी के साथ-साथ आस पड़ोस के गांव में भी बंद रखे गए हैं.महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील फिलहाल कुछ समय के लिए यहां पहुंचे लेकिन बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे खुद शिर्डी विवाद सुलझाने के लिए बैठक कर रहे हैं ... 

अन्य खबरे