Breaking News

दिल्ली के होटल में आग से दो लोग ज़िंदा जले

15 Aug, 2021 694

संवाददाता/in24 न्यूज़.    
आज पूरा देश जहां स्वतंत्रता दिवस मन रहा है, वहीं दिल्ली से बुरी खबर आई है कि द्वारका इलाके में स्थित होटल कृष्णा में भीषण आग लगने से दो लोग जिंदा जल गए हैं. आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां पहुंची हैं. आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. अभी तक मृतकों के शवों की शिनाख्त नहीं हुई है. दमकल विभाग ने बताया कि होटल कृष्णा से सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी. द्वारका सेक्टर-8 के होटल कृष्णा में आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग लगने की घटना इतनी भयानक थी कि होटल काफी हद तक जल गया. पुलिस ने बताया कि जानमाल के नुकसान की जांच जारी है. पुलिस ने बताया कि होटल के अंदर कितने लोग थे, इसकी जानकारी अभी तक नहीं लग पाई है. दमकलकर्मियों की टीम ने कुछ घायलों को होटल से निकालने में मदद की. इन घायलों को नजदीकी अस्‍पताल  में भर्ती कराया है. अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आ सकी है. इससे पहले फरवरी 2019 में करोल बाग स्थित अर्पित होटल में भीषण आग लगी थी, जिसमें 17 लोगों की जलकर मौत हो गई थी. बता दें कि जांच के बाद पता चलेगा कि आज की घटना में आग लगने की असली वजह क्या थी!

अन्य खबरे