Breaking News

2 दशक बाद कछुओं की वर्सोवा बीच पर एंट्री

23 Mar, 2018 4747

 

संवाददाता/in24 न्यूज़ 

मुंबई के वर्सोवा बीच पर तकरीबन 20 वर्षों बाद ऑलिव रिडले कछुओं के लगभग 80 बच्चे नजर आए। गुरुवार की सुबह कछुओं के यह बच्चे समुद्र के किनारे घूमते दिखे। कई पर्यावरण विशेषज्ञों ने इस खबर पर ख़ुशी जाहिर की और सोशल वर्कर अफरोज शाह और उनकी टीम को इसका श्रेय दिया, क्योंकि उन्होंने ही वर्सोवा बीच को 127 दिनों के भीतर साफ़ किया।

अफरोज ने कहा कि यह बहुत ही ख़ुशी की बात है कि ऑलिव रिडले कछुओं के 80 अंडों से बच्चे निकले हैं। उन्होंने बताया कि कभी यह वर्सोवा बीच का किनारा काफी समय पहले गंदा हुआ करता था लेकिन साफ़ होने के बाद यहां कछुओं का आगमन शुरू हो गया। बीच की साफ सफाई करने वाले लोगों ने यह सुनिश्चित किया है कि कछुओं की एक सुरक्षित  जगह बनाई जाए और इनका संरक्षण किया जाए।

कछुओं की आने की वजह से अब यहां सैलानियों की भीड़ उमड़ेगी और कछुओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगी। गौरतलब है कि ये कछुए अंडे देने के लिए हज़ारों किलोमीटर का सफर तय करते हैं और अंडे सेते हैं. जब अंडों से बच्चे निकल जाते हैं तब ये कछुए अपने मूल स्थान पर वापस लौट जाते हैं.  

 

अन्य खबरे