Breaking News

डी कंपनी के नाम पर दी मुंबई को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी, पुलिस ने धरदबोचा

16 Apr, 2025 221
संवाददाता/in24 न्यूज़।   

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक ऐसा कॉल आया जिसने अफसरों को अलर्ट मोड में डाल दिया। फोन पर मौजूद शख्स ने न सिर्फ मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी दी बल्कि खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी का सदस्य भी बताया. डी कंपनी को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम लीड करता है.दरअसल मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल आई थी, जिसमें आरोपी ने दावा करते हुए कहा था, "मैं डी यानि दाऊद गिरोह से हूं और मुंबई में विस्फोट होंगे." इसके बाद उसने अचानक फोन काट दिया। हालांकि जैसे ही ये धमकी भरा कॉल आया तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई। बम स्क्वायड को अलर्ट किया गया और शहर के कई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया. 

       पुलिस ने कॉलर की लोकेशन को ट्रेस किया और मुंबई क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बोरीवली से आरोपी सूरज जाधव को हिरासत में ले लिया है जो बोरीवली का निवासी है. पूछताछ में पता चला कि सूरज इससे पहले भी ऐसी ही झूठी धमकी दे चुका है जिसमें मुंबई में बम धमाके की बात कही गई थी। उस वक़्त भी उसे हिरासत में लिया गया था और चेतावनी दी गई थी. वहीं सूरज जाधव मानसिक रूप से अस्थिर हो सकता है लेकिन पुलिस इसकी पूरी तरह से जांच कर रही है. फिलहाल मुंबई जैसे बड़े और संवेदनशील शहर में इस तरह की धमकियां भले ही फर्जी हों लेकिन इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर भरोसा दिलाया कि सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से मुस्तैद हैं।

अन्य खबरे