Breaking News

एलफिंस्टन ब्रिज 25 अप्रैल की रात वाहनों की आवाजाही के लिए होगा बंद

24 Apr, 2025 300

संवाददाता/in24 न्यूज़। 

मुंबई में परेल और प्रभा देवी को पूर्व से पश्चिम दिशा में जोड़ने वाला एलफिन्स्टन ब्रिज अब तोड़ा जाएगा और उसकी जगह एक नया एलफिन्स्टन ब्रिज तथा शिवड़ी - वर्ली एलिवेटेड कनेक्टर पुल का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक समाधान पवार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह ट्रैफिक डायवर्जन 25 अप्रैल 2025 की रात 9 बजे से लागू होगा। पूर्व से पश्चिम की ओर जाने वाले वाहनों के लिए दादर पश्चिम और दादर मार्केट की ओर जाने वाले वाहन तिलक ब्रिज का उपयोग करें। प्रभादेवी और लोअर परेल की ओर जाने वाले वाहन सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक करी रोड ब्रिज का उपयोग करें। कोस्टल रोड और सी-लिंक की ओर जाने वाले वाहन चिंचपोकली ब्रिज का उपयोग करें। साथ ही पश्चिम से पूर्व की ओर  जाने वाले वाहनों के लिए दादर पूर्व की ओर जाने वाले वाहन तिलक ब्रिज से जाएं। टाटा और केईएम अस्पताल की ओर जाने वाले वाहन दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक करी रोड ब्रिज का उपयोग करें। प्रभादेवी और वरली से आने वाले वाहन चिंचपोकली ब्रिज से जाएं। महादेव पालव मार्ग (करी रोड रेल्वे ब्रिज) पर एकतरफा ट्रैफिक सुबह 7 से दोपहर 3 तक और फिर दोनों तरफ रात 11 से सुबह 7 तक चालू रहेगा। नो पार्किंग आदेश भी कई मार्गों पर लागू होंगे, जिसमें सेनापति बापट मार्ग, मा.म. जोशी मार्ग आदि शामिल हैं। आपात स्थिति में नागरिकों के लिए दो एम्बुलेंस परेल और प्रभादेवी रेलवे स्टेशनों के पास उपलब्ध कराई गई हैं। यह आदेश 23 अप्रैल 2025 को अधिकृत रूप से जारी किया गया है।

अन्य खबरे