Breaking News

अमरनाथ जानेवाले 20 श्रद्धालु बस दुर्घटना में घायल

06 Jul, 2019 1214

संवाददाता/in24 न्यूज़।   

आज जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ जानेवाले यात्रियों की दर्दनाक दुर्घटना हो गई है, जिसमें कई यात्रियों के घायल होने की खबर है. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. अनंतनाग के वानपोह क्षेत्र में दो बसों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई, जिसमें करीब 20 यात्री घायल हुए हैं. मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

 

अन्य खबरे