Breaking News

अज़हरुद्दीन ने बनाया लॉकडाउन में खाना

04 May, 2020 1200

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना वायरस ने जिस तरह पूरी दुनिया में महामारी फ़ैलाने का काम किया इसकी किसी ने कभी शायद ही कल्पना की हो! इसका सबसे मंज़र दिखा जब लॉकडाउन की घोषणा हुई. फिर तो आम हो या ख़ास हर कोई अपने घरों में कैद होकर रह गया. इस बीच कुछ अच्छी तो कुछ बुरी खबरें भी मिलती रहीं. इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन ने पहली बार अपने किचन में खाना बनाया. यह तस्वीर तब सामने आई जब अज़हर के बेटे मोहम्मद असदुद्दीन ने सोशल मीडिया पर यह एक वीडियो शेयर किया। बता दें कि यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मोहम्मद अजहरुद्दीन किचन में खाना पकाते नज़र आ रहे हैं। यानि लॉकडाउन की वजह से ही लोगों को पता चला कि अज़हर खाना भी बनाते हैं. 

अन्य खबरे