Breaking News

आंध्र प्रदेश के जेल ने पैरोल पर 259 कैदियों को किया रिहा

03 Apr, 2020 989

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

मानवता को खतरे में देखकर सरकार ने जेलों में बंद कैदियों की भी सुध ली है ताकी वे कोरोना वायरस के जानलेवा संक्रमण से बच सकें. इसी सिलसिले में आंध्र प्रदेश जेल विभाग ने 259 कैदियों को आंतरिम (पैरोल) जमानत पर रिहा कर किया। जेल मौजूद अन्य कैदियों को सामाजिक दूरी बनाये रखने को कहा गया। जेल से रिहा कैदियों को सरकार द्वारा बनाए गए क्वारंटाइन, खुद के घर (होम क्वारंटाइन) में रहने का निर्देश दिया गया। बताया जा रहा है कि एक महीने के बाद 259 कैदियों को जेल वापस लौटना होगा। इस संदर्भ में जेल विभाग के डायरेक्टर जनरल (डीजी) महम्मद हसन रेजा ने सभी जेल अधिकारियों को निर्देश जारी किए. अधिकारियों से कहा गया कि कोरोना वायरस को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने पर जिन जेलों में कैदियों की संख्या अधिक होगी, उन जेलों के  सावधानियां बरतनी है। फिलहाल राज्य के कुल 81 जेलों में 6,930 कैदी हैं। कैदियों को कोरोना वायरस का संक्रमण न हो, इसके लिए अधिकारी सावधानियां बरत रहे हैं। आपको बता दें कि राज्य में जेलों में कोरोना वायरस का असर नहीं दिखाई दे रहा है। आवश्यक सभी सावधानियां बरती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा बनाई गई हाई पॉवर कमेटी की सिफारिश पर सात साल के भीतर जेल की सजा काट रहे कैदियों को पैरोल पर रिहा किया गया है। लॉकडाउन से पहले ही जेल में कैदियों से मुलाकात का समय स्थगित किया जा चुका है.

अन्य खबरे