Breaking News

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस-ट्रक की भिडंत में 13 की मौत

13 Feb, 2020 1066
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

यूपी के फिराजोबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए एक भीषण बस एक्सीडेंट में 13 लोगों की मौत हो गई. घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है. हादसा बुधवार देर रात हुआ. जानकारी के मुताबिक, एक स्लीपर बस दिल्ली से बिहार जा रही थी.इस बस में 90 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि बस जैसे ही फिरोजाबाद जिले में शिकोहाबाद के गांव भदाव के पास पहुंची तभी बेकाबू होकर एक ट्रक में पीछे से टकरा गई. जिसमें 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों ने राहत कार्य शुरु किया और पुलिस को हादसे की सूचना दी. हादसे की सूचना मिलने के बाद तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. साथ ही एडीजी जोन अजय आनंद, आईजी रेंज ए. सतीश गणेश भी मौके पर पहुंच गए. हादसे में मारे गए लोगों की देर रात तक शिनाख्त नहीं हो पाई. एडीजी जोन अजय आनंद और आईजी रेंज ए. सतीश गणेश का कहना है कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए.

अन्य खबरे