ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से उत्तराखंड में छह मजदूरों की मौत
26 Dec, 2023
1323
संवाददाता/in24 न्यूज़.
उत्तराखंड में मंगलौर के लहबोली गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह हादसा आज सुबह सात बजे के करीब का है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय भट्ठे में कार्यरत मजदूर कच्ची ईंटों को पकाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान कच्ची ईंटों की दीवार गिर गई और सभी मजदूर इसके नीचे दब गए। इसके अलावा ईंटों को ढोने वाले कुछ मबेशी भी मलबे में दब गए। हादसे के बाद जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला गया। हादसे में पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। आगे का रेस्क्यू जारी है।