उत्तरी कश्मीर से 3 पुलिसवालों को किडनैप कर हत्या की
21 Sep, 2018
1546
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के शोपियां जिला से अगवा करने के बाद तीन पुलिसकर्मियों को शुक्रवार की सुबह मार डाला। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। इन पुलिसकर्मियों को तीन सप्ताह पहले अगवा किया गया था। इससे पहले आतंकवादियों ने 30 अगस्त को दक्षिण कश्मीर में विभिन्न स्थानों से पुलिसकर्मियों के रिश्तेदारों को अगवा किया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया था। इस तरह के कम से कम आठ लोगों को अगवा किया गया था, जिनके रिश्तेदार जम्मू कश्मीर पुलिस में काम करते हैं। हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नाइकू ने 12 मिनट के एक वीडियो में कथित रूप से इस अपहरण की जिम्मेदारी ली है। उसने पुलिस हिरासत में मौजूद आतंकवादियों के रिश्तेदारों को रिहा करने के लिये तीन दिन का समय दिया है।