Breaking News

एक ही दूल्हे से दो बहनों ने की शादी

04 Dec, 2022 1009

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जब प्यार शादी में बदल जाए और एक ही दूल्हे को दो-दो दुल्हन मिल जाए, तो हैरान होना स्वाभाविक है, मगर महाराष्ट्र के सोलापुर (Solapur) में एक शादी हुई है। दोनों दुल्हनों ने एक ही मंडप में एक साथ दूल्हे को वरमाला पहनाया और सात फेरे लेकर दाम्पत्य जीवन में बंध गई। यह मामला सोलापुर के मालसिरास तालुका (Malsiras Taluka) में अकलुज का है। इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक दोनों बहने जुड़वा हैं और आईटी इंजीनियर हैं। दोनों मुंबई की ही एक कंपनी में नौकरी भी करती है।  इन बहनों ने बताया कि उन्होंने अपने माता पिता की मर्जी से शादी की है। इस शादी के लिए दूल्हे के घर वालों की भी पूरा सहयोग किया है। बताया जा रहा है की वह काफी समय से दूल्हा अतुल को जानती हैं। जब उनके पिता की तबियत खराब हुई थी उस समय अतुल ने ही अपनी कार में उनके पिता को अस्पताल पहुंचाया। यहीं पर पहली बार जान पहचान हुई और धीरे धीरे यही पहचान प्यार में बदल गई। इसके बाद उन दोनों ने एक साथ शादी करने और एक साथ ही पूरा जीवन बिताने का फैसला किया।

अन्य खबरे