Breaking News

कॉटन ग्रीन रेलवे स्‍टेशन के स्‍काईवॉक में आग

14 Sep, 2019 1179

संवाददाता/in24 न्यूज़.   
रेलवे की सुरक्षा पर एकबार फिर सवाल उठ रहे हैं कि आगजनी के मामले काम क्यों नहीं हो रहे हैं! गौरतलब है कि मुंबई के कॉटन ग्रीन रेलवे स्‍टेशन के स्‍काईवॉक में आज आग लग गई. आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं. लोगों को वहां से दूर हटा दिया गया है. किसी को आसपास जाने नहीं दिया जा रहा है. हालांकि अबतक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है. गौरतलब है कि इससे पहले 6 सितंबर को नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर चंडीगढ़-कोचवल्ली एक्सप्रेस (केरल एक्‍सप्रेस) के पावर केबिन में आग लग गई थी. आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. तुरंत अग्‍निशमन दल को मौके पर बुलाया गया और आग बुझाने के फौरी इंतजाम किए गए.    

अन्य खबरे