Breaking News

जम्मू-कश्मीर : खाई में बस गिरने से 35 यात्रियों की मौत

01 Jul, 2019 1231
संवाददाता/in24 न्यूज़.  
जम्मू-कश्मीर से एक बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आई है. गौरतलब है कि किश्तवाड़ में यात्रियों से भरी मिनी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई.  इस हादसे में करीब 35 लोगों के मौत होने की खबर है. वहीं, 22 लोग घायल हो गए हैं. हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है. हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. यह हादसा सोमवार सुबह करीब 8 बजकर 40 मिनट पर हुआ है.

अन्य खबरे