Breaking News

जिलाधिकारी की बेटी आंगनबाड़ी की विद्यार्थी

27 May, 2019 405

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

एक बड़ी मशहूर कहावत है कि होनहार बिरवान के हॉट चिकने पात. क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक जिलाधिकारी की बेटी आंगनबाड़ी में पढ़ाई करती होगी! मगर ये सच है कि मध्य प्रदेश के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी व कटनी के जिलाधिकारी डॉ. पंकज जैन समाज के उन बड़े और अमीर लोगों के लिए मिसाल बन गए हैं, जो अपने बच्चों को निजी और बड़े नाम वाले स्कूलों में पढ़ाने को अपनी शान समझते हैं. जिलाधिकारी पंकज की बेटी पंखुड़ी आंगनबाड़ी में पढ़ने जाती है. जिलाधिकारी की इस पहल पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है. पंकज का कहना है, 'पंखुड़ी जिस आंगनबाड़ी में पढ़ने जाती है, उस केंद्र के अलावा आसपास के चार-पांच केंद्र किसी प्ले स्कूल से कम नहीं हैं. जब जिम्मेदार अधिकारी अपने बच्चों को इन स्थानों पर भेजते हैं तो स्थितियां अपने आप सुधर जाती हैं, आप भी नजर रखते हैं. कोई कमी होती है तो उसमें सुधार लाने के लिए टोकते भी हैं.'पंकज की इस पहल को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी सराहा है. 

अन्य खबरे