Breaking News

ट्रेनी एयरक्राफ्ट ने की पुणे में इमरजेंसी लैंडिंग, बच गई जान

25 Jul, 2022 564

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
महाराष्ट्र के पुणे ट्रेनी एयरक्राफ्ट का एक बड़ा हादसा सामने आया है। पुणे में एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि इस हादसे में 22 साल की महिला पायलट की जान बाल-बाल बची है , मगर वह घायल हुई है। खबर है कि ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ वह टू सीटर प्लेन था। हादसे को देखते हुए इसकी इंदापुर में एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुणे डिस्ट्रिक्ट एसपी डॉ अभिनव देशमुख ने बताया कि यह ट्रेनी एयरक्राफ्टकंपनी का है। दरअसल इस ट्रेनी एयरक्राफ्ट को 22 साल की भाविका राठौड़ उड़ा रही थीं। तकनीकी खराबी के बाद उन्होंने इसे खेत में लैंड कराया। इस दौरान उन्हें भी चोट आई हैं। इसके बाद उन्हें नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात है कि घायल महिला पायलट खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

अन्य खबरे