Breaking News

नक्सलियों ने झारखंड में 16 गाड़ियों को फूंका

12 Jul, 2019 1149
 
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

झारखण्ड में नक्सलियों का आतंक दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में नक्सलियों ने शुक्रवार को झारखंड के लातेहार जिले में एक रेलवे साइडिंग में 16 वाहनों को आग लगा दी और छह मजदूरों के साथ मारपीट भी की. पुलिस ने इस हादसे की सूचना दी. जेजेएमपी का दावा है कि आगजनी को अंजाम देने वाले नक्सली झारखंड जनमुक्ति परिषद के थे. उन्होंने सबसे पहले टोरी रेलवे साइडिंग पर हमला किया और इसके बाद वहां सो रहे मजदूरों के साथ मारपीट की. उनके मोबाइल फोन को छीनने के बाद विद्रोहियों ने साइडिंग पर खड़ी 16 गाड़ियों को आग लगा दी. वहां जेजेएमपी के करीब 15 आदमी थे जिन्होंने अंधाधुंध गोलाबारी की हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है. उस क्षेत्र से चंदा दिए जाने से इंकार किए जाने को हमले का कारण बताया जा रहा है क्योंकि टोरी क्षेत्र से कोयले का परिवहन किया जाता है. इस हमले के बाद टोरी से कोयले के परिवहन को रोक दिया गया और अतिरिक्त बल की तैनाती की गई.

अन्य खबरे