पंडित के नहीं आने पर ऑनलाइन रचाई गई शादी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
शादी ब्याह के मामले में अक्सर कहा जाता है कि यह नसीब से जुड़ा होता है. हर शादी में पंडित का होना अनिवार्य होता है। मगर जब पंडित जी ही हाज़िर न हों तो क्या शादी नहीं होगी! मगर अब पंडित जी के नहीं होने पर भी शादी संपन्न हो सकती है। अब पंडित जी के बिन उनके मंडप में आए भी मंत्रोच्चारण और रीति रिवाजों के साथ शादी हो सकती है। कुछ ऐसा ही मामला महबूबाबाद में देखने को मिला, जहां एक पुजारी मंदिर में अपने स्मार्टफोन पर मंत्र पढ़ते हुए शादी करवा रहा था। विवाह की यह रस्म महबूबाबाद जिले के केसमुद्रम मंडल के ताल्लपुसपल्ली में सपन्न हुई। ओडिशा का रहने वाला कबीर दास एक मजदूर के रूप में काम करता है। इस गरीब दंपति की शादी करवाने के लिए महबूबाबाद के नगर पार्षद रविनायक सामने आए। ताल्लपुसपल्ली गांव के श्रीवेंकटेश्वरस्वामी मंदिर में मंगलवार को शादी की व्यवस्था की गई थी। लेकिन शादी कराने वाला पुजारी किसी और काम में बिजी होने के कारण नहीं आ सका। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पार्षद रविनायक के साथ दूसरे पुजारी को फोन किया। वह ऑनलाइन शादी कराने को राजी हो गया। उन्होंने मोबाइल पर मंत्रों का सजीव पाठ करके दंपति को फेरे दिलवाने के साथ साथ शादी रस्में पूरी करवाई। शादी का वीडियो बुधवार से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।