पक्षी से टकराया वायुसेना का जगुआर विमान, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
27 Jun, 2019
1232
संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक पक्षी की वजह से हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से गुरुवार की सुबह वायुसेना के जगुआर विमान को अपनी उड़ान रोकनी पद गई. गौरतलब है कि पक्षी से टकराने की वजह से उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. बताया जा रहा है कि पश्री के टकराने से विमान का इंजन फेल हो गया था, जिसकी वजह से जगुआर एयरक्रफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.
इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान का मलबा रिहायशी इलाके में गिरा है. हालांकि, हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं होने की खबर है.