Breaking News

पहले चरण का मतदान आज

11 Apr, 2019 1314

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

लोकसभा चुनावों के लिए आज पहले चरण का मतदान शुरू हो गया. गौरतलब है कि पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। 91 लोकसभा सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार मैदान में हैं। नागालैंड संसदीय क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 21% मतदान हुआ। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून के डिफेंस कॉलोनी में मतदान केंद्र संख्या 124 पर अपना वोट डाला। तेलंगाना राष्ट्र समिति के कविता ने निज़ामाबाद संसदीय क्षेत्र के पोथांगल में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। जम्मू और कश्मीर में भी पोलिंग बूथ पर मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हल्द्वानी के देवलचौर में मतदान किया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार ने अमरावती में वोट डाला।   

अन्य खबरे