Breaking News

फेनी तूफ़ान का मंडराया खतरा

28 Apr, 2019 1415
संवाददाता/in24 न्यूज़।    

उत्तर भारत के कई हिस्सों के साथ तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान फेनी का खतरा मंडरा रहा है. इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने तमिलनाडु सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में चक्रवाती तूफान फेनी का खतरा मंडरा रहा है. इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘फेनी’ अगले 24 घंटे में तमिलनाडु के तट सहित दक्षिण के कई भागों में नुकसान पहुंचा सकता है. भारतीय मौसम विभाग ने तूफान के चलते अगले कुछ दिनों तक तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई है. मौसम विभाग ने शनिवार को जानकारी दी कि हिंद महासागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना भारी दबाव तेजी से चक्रवाती तूफान में बदल रहा है. इस तूफान के मंगलवार यानि 30 अप्रैल तक उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकराने की संभावना है.

अन्य खबरे